फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

कोल्हुई। क्षेत्र के सुभाननगर गांव के पास बुधवार देर रात एकसड़वा मोगलहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा गांव में लारी के घर हुई है। दिलशाद ससुराल में ही रहकर पेंटिंग का काम करता था। बुधवार देर शाम वह एकसड़वा से मोगलहा की तरफ जा रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दिलशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक सवार कोल्हुई क्षेत्र के परसौना निवासी भरत शर्मा व रामनयन उर्फ जल्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें