फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले इटली के नागरिक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले इटली के नागरिक को जेल
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पगडंडी से सोमवार को अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले इटली के 33 वर्षीय नागरिक मैटियो डी रोजा को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। उसे मंगलवार को न्यायालय चालान कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गत सोमवार को शीतलापुर एसएसबी की टीम लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में रूटीन गश्त कर रही थी। इस दौरान एक शख्स नेपाल से भारत में प्रवेश करते हुए देखा गया। उस शख्स को रोककर पूछताछ करने पर विदेशी नागरिक निकाला। पूछताछ में उसके पास से बरामद दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान इटली के रोम निवासी मैटियो डी रोजा (33) के रूप में हुई। इसके बाद अधिकारियों ने भी पूछताछ की। जांच के दौरान उसका वीजा और पासपोर्ट की वैधता पिछले साल ही समाप्त हो चुकी थी। वह अवैध रूप में भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। कोर्रवाई की पुष्टि ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें