फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नदी में डूबने से एक लड़की की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
नदी में डूबने से एक लड़की की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
- ऋषि पंचमी के अवसर पर मां के साथ नदी स्नान करने गईं थीं तीनों बालिकाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बुधवार सुबह ऋषि पंचमी के अवसर पर थाना क्षेत्र कोठीभार के ग्राम सभा मटियरिया निवासी तीन किशोरियां गांव के नदी में स्नान करने गईं थीं। स्नान करते समय सभी गहरे पानी में जाने से डूब गईं। लोगों के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो किशोरियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ऋषि पंचमी के अवसर पर कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटियरिया मंझरिया टोला निवासी रंजना 15, प्रीति 16, प्रीति 17 वर्ष अपनी मां के साथ बुधवार सुबह नदी में स्नान करने गईं थीं। तीनों लड़कियां नदी के गहराई को समझ नहीं सकीं। नहाते-नहाते गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। हल्ला होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच नदी से तीनों को बाहर निकाले और एंबुलेंस बुलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद रंजना को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लड़कियों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। परिजन रंजना के शव को घर लाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें