फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक डॉक्टर का वेतन रोका, दूसरे का तबादला किया

Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सतीश कुमार जायसवाल और डॉ. जमीला अनुपस्थित मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डॉ. जमीला का मार्च माह का वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं, डॉ. सतीश कुमार जायसवाल को सीएचसी धानी से हटाकर सीएचसी लक्ष्मीपुर में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवा भंडारण, प्रसूति कक्ष, ओपीडी कक्ष और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें