फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश कमाने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश कमाने गए युवक की गंभीर बीमारी से मौत
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। विदेश कमाने गए युवक की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। साथियों की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक बेलवा तिवारी का लाल बहादुर काम के लिए कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के गांबिया शहर में गया था, जहां बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। पिता विंध्याचल के मुताबिक वहां उसके साथ काम कर रहे प्रदीप व साजी नामक व्यक्ति ने परिजनों को 22 नवंबर की रात में फोन कर उसके मौत की सूचना दी जिससे घर मे कोहराम मच गया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का लालबहादुर ही परिवार का कमाऊ सदस्य था। पति के मरने के बाद पत्नी रिंकी व पिता बिंध्याचल का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी रिंकी पर अब दो बेटियों की शादी व बेटे की पढ़ाई का जिम्मा है।
पत्नी रिंकी ने शव के लिए लगाई एसडीएम से गुहार
घुघली। पत्नी रिंकी ने उपजिलाधिकारी से एक पत्र लिखकर गंभीर बीमारी से मौत पर दक्षिण अफ्रीका से शव को लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें