सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत बरवां द्वारिका के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को बरवां द्वारिका के पास आमने-सामने दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने नंदू उर्फ नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया। भोला की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नंदू उर्फ नागेंद्र 45 सिसवा कस्बे के लोहेपार का रहने वाला था। दूसरा बाइक सवार किसुन गौरी निवासी भोला 38 गंभीर रूप से घायल है। मृतक के भाई संजय ने बताया कि इसका भाई नंदू कप्तानगंज में रहकर ट्रक चला रहा था। वह बाइक से कप्तानगंज जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ मायके में रहती है। लोगों के मुताबिक दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद