फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खर्च हो गए एक करोड़, फिर भी लोग प्यासे

Fri, 15 Mar 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहां बाजार। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सराय खुटहां के लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च कर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। जगह-जगह पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सराय खुटहां की आबादी 2700 है। इसमें तीन टोले हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए एक करोड़ से अधिक रुपए की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। जो 2019 से 2021 में पूरा हुआ। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों में शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी। गांव की लगभग 450 लोगों ने पानी का कनेक्शन कराया है। उसके बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता होने की वजह से लगाई गईं टोटियां और पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गईं।
ग्रामीण कन्हैया, ओम प्रकाश, डब्लू, रीमादेव, विद्यासागर, सदानंद, रामकरण, रीतादेव, चंद्रिका, रुकसाना, आदि का कहना है कि पानी का कनेक्शन भी कराया गया। निर्माण हुए चार वर्ष बीत गए। पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ग्राम प्रधान अवध किशोर ने बताया कि अभी गांव को यह प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किया गया है। जल्द इसका निराकरण कर लिया जाएगा। जल निगम के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया शीघ्र जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें