फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
कार चोरी कर फरार हुए थे आरोपी, केस दर्ज कर जांच करने में जुटी थी पुलिस, एकमा लक्ष्मीपुर वन रेंज डिपो के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे के पास निर्माणाधीन पुल पर कार को लूटने का प्रयास किया था

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर वन रेंज डिपो के पास सोमवार को भोर में 4.30 बजे सुबह पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों कार चोरी के आरोपी हैं। पुलिस को उनकी तलाश थी। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, बीते 11 अक्तूबर 2023 को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर ओवरब्रिज के पास कुछ बदमाश कार चोरी कर फरार हो गए थे। देवरिया जिले के बागापार गांव के रहने वाले कार चालक शिवकुमार यादव ने बताया था कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन से नेपाल के लिए कार को बुक किया गया था। दो लोग कार में सवार हुए। मोहनापुर ओवरब्रिज के पास आने पर मारपीट कर कार लेकर फरार हो गए। पुरंदरपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस टीम केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन

बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने ही बीते 17 अक्तूबर को फरेंदा कस्बे के पास निर्माणाधीन पुल पर कार को लूटने का प्रयास किया था। कार गड्ढे में फंस गई तो चालक के हाथ-पैर बांधकर कार में ही बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कार बुक करने के बाद दोनों बैठकर निर्धारित स्थान पर जाने के लिए कहते थे। मौका देखकर कार छीनते थे। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई थी।
30 अक्तूबर को पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया तो एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। संतराम साहनी उर्फ कोके निवासी बैकुंठपुर टोला गंगापुर थाना परसामलिक जनपद महराजगंज गोली लगने से घायल हुआ है। उसके साथी अर्जुन भुज उर्फ कृष्णा भुज निवासी रोहीडी गावं पालिका नंंबर तीन लक्ष्मीनगर थाना धकधई जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
-
संतराम का आपराधिक इतिहास-
आरोपी संतराम ऊर्फ कोका के खिलाफ पुरंदरपुर थाने में दो और परसामलिक थाने में तीन केस दर्ज हैं। आबकारी एक्ट, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

पहले करते थे कार की बुकिंग, मौके देखकर छीन लेते थे
गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के पास से कारों को बुक करते थे। नेपाल या महराजगंज जाने की बात करते थे। रास्ते में आने के बाद मौका देखकर कार छीन कर फरार हो जाते थे। अभी तो दो मामलों का खुलासा हुआ है। कार भी बरामद हो गई। एक बार कार छीनने में कामयाबी मिली थी तो दूसरी बार में कार फंस जाने के कारण लूट नहीं सके थे। हालांकि इस दौरान चालक को ही बांधकर फरार हो गए थे।
-
मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज कराया गया। उसके साथी को भी टीम ने दबोच लिया। दोनों पर कार चोरी करने के आरोप हैं। आरोपियाें को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
-
केस नंबर एकबृजमनगंज थाना क्षेत्र के जंगल में बीते 10 अक्तूबर को गोरखनाथ क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव से हुई लूट मामले की जांच कर रही पुलिस की 20 अक्तूबर की भोर में लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। लुटेरों द्वारा की गई फायरिंग में बृजमनगंज थाने पर तैनात सिपाही नीरज को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो लुटेरों को भी गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश मौके से भाग निकला। बदमाशों के पास से दो असलहे समेत 55.80 लाख रुपये नकदी , 275 ग्राम सोना और 1150 ग्राम चांदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन


-

केस नंबर दो महराजगंज में वनकर्मी पर वाहन चढ़कर जानलेवा हमला करने वाले दो वन तस्कर 29 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए थे। जंगल में वनकर्मी पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाले तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान एक वन तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो तस्करों गिरफ्तार किया था। फरेंदा थाना क्षेत्र में बीते 27 नवंबर को एक वनकर्मी पर पिकअप वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें