बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के धानी के खरखारिया तिराहे पर सोमवार दोपहर पुलिस ने एक युवक को चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि प्रकाश साहनी निवासी नवखानिया, उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर चोरी का मोबाइल को बेचने के लिए धानी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने खड़खड़िया तिराहे पर उसे रोक कर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल मिले। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालान कर दिया गया। संवाद