निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बार्डर पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की आधी रात में 120 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम नेपाली शराब जब्त कर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि टीम के साथ वह सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स नेपाल से अवैध शराब की खेप लेकर भारत आने वाला है। इसके बाद तैनात एसएसबी को सूचना देकर बार्डर के पिलर संख्या 500 के पास बहुआर गांव के लाइन टोला के पास पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर ली गई। इसी बीच नेपाल की ओर से एक शख्स बोरी में सामान लेकर भारतीय क्षेत्र की ओर आता दिखा जिसे चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ने के बाद तलाशी ली गई तो बोरे से 120 बोतल नेपाली से शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम आशीष यादव, निवासी लाइन टोला बहुआर बताया है।