कट्टा व कारतूस जब्त, आरोपी युवक गिरफ्तार
निचलौल ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा स्थित स्तंभ संख्या 500/5 के पास गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को एक 12 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की सुबह भारत नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 500/5 के पास बहुआर चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस व एसएसबी झुलनीपुर के जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक नेपाल की तरफ जाता हुआ दिखा जिसे रोक कर जांच की गई तो उसके पास से एक 12 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम बद्री उर्फ बादल मुखिया निवासी बगहा, थाना पटखौली, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार बताया। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।