खनुआ। सोनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा के खनुआ गांव के निकट एक युवक के पास से पांच शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करके आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस खनुआ गांव की पगडंडी पर अवैध घुसपैठ व तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही थी। तभी नेपाल की तरफ से एक युवक प्लास्टिक की थैली लेकर आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह डर गया। संदेह होने पर थैली कि तलाशी ली गई तो उसमें 5 शीशी अंग्रेजी शराब निकली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश सहानी निवासी खनुआ बताया। आरोपी आकाश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।