सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के सीमावर्ती गांव भगवानपुर में एसएसबी और सोनौली पुलिस ने संयुक्त गश्त के दौरान एक युवक के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह एसएसबी सहायक सेना नायक सफवान एंन और सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में जवान सरहद के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक बाइक से भगवानपुर गांव से नेपाल की तरफ जाता दिखाई दिया। जिसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास 710 पीस प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमर धोबी निवासी शंकरपुर रूपनदेही नेपाल बताया। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद