फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो पर लदा बीयर के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। संपतिहा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर संपतिहा चौराहा के पास एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके पास से ऑटो रिक्शा पर लदा शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अवैध कारोबारी ऑटो से शराब की खेप लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के संपतिहा चौराहे के पास से ऑटो रिक्शा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो रिक्शा में तलाशी लेने पर 288 केन बीयर व 36 शीशी बीयर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेराज अहमद निवासी बड़गो थाना कोल्हुई बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें