बरगदवा। पुलिस ने पड़ियाताल मंदिर के पास एक युवक के पास से 6:65 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पड़ियाताल मंदिर के पास नेपाल जाने वाले मार्ग पर रविवार की देर शाम पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान नेपाल की तरफ आ रही बाइक को रोककर तलाशी लेने पर डिकी से नेपाली करेंसी बरामद हुआ। बरगदवा निवासी अभिषेक रौनियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बरगदवा दिनेश कुमार ने बताया कि बरामद नेपाली करेंसी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। संवाद