महराजगंज। पनियरा पुलिस ने थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिरामपुर निवासी राकेश यादव को सोमवार को 32 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी बहरामपुर में एक निर्माणाधीन मकान में शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी का आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया।