फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल से तस्करी कर शराब ले आते समय पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाली शराब लेकर ग्राम चटिया की तरफ भौरहिया नदी पुल के रास्ते जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम निवासी कड़जा गडौरा थाना ठूठीबारी बताया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें