महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में स्थित मां बांकी के स्थान पर पुलिस ने शनिवार की रात एक खिलौने की दुकान से अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 39 अदद देशी शराब और पांच केन बियर बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी राजीव ग्राम पंचायत सतगुर का निवासी है। उसे वहीं जमानत पर रिहा कर दिया गया है।