ठूठीबारी। अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया गया। जबकि एक फरार होने कामयाब रहा। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गड़ौरा बाजार केडीएम चौक पर एक व्यक्ति अपनी दुकान से बगैर लाइसेंस शराब की बिक्री कर रहा है और बगल में एक होटल संचालक बिना बार लाइसेंस के होटल में लोगों को शराब पीने दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों पर छापा मारा। इसमें विशाल के पास से 19.58 लीटर शराब बरामद की गई। मौके पर विशाल फरार हो गया। संदीप ढाबा से 250 मिली लीटर बीयर बरामद हुई और दुकान में ढेर सारे खाली केन बोतलें मिलीं। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की ढाबा मालिक संदीप को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।