फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी का सामान रखने पर डेढ़ वर्ष की सजा

Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। चोरी का सामान रखने पर अपर सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को दो आरोपियों को डेढ़ वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न चुकाने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शिवशंकर सहानी और जितेंद्र सहानी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों आरोपी नेपाल राष्ट्र के निवासी हैं। दोनों आरोपियों का कोई पैरवी करने वाला नहीं है। दोनों ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह 27 जुलाई 2022 से जेल में बंद हैं। ऐसे में दोनों को डेढ़ वर्ष की कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड चुकाने की सजा सुनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें