अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
महराजगंज। क्षेत्र के बांसपार रोड पडरी बुजुर्ग के पास पुलिस टीम ने रविवार को दोपहर में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को संदेह होने पर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र निवासी मुडाडीहा थाना धानेपुरा जनपद गोंडा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपित को न्यायालय चालान कर दिया गया। यह जानकारी इंस्पेक्टर रवि राय ने दी।