मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर जाने वाले मोड़ पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया। शुक्रवार को दिन में ईद पर्व को लेकर मिठौरा चौराहे पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा की देखरेख में ईद के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की जांच हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिंदुरिया चौराहे से परसामीर की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को रोकर पूछताछ की तो वह घबरा गया। झोले की तलाशी ली गई एक किलो 600 ग्राम गांजा और 700 रुपये नकद बरामद हुआ। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा के अनुसार, आरोपी शैलेष मिश्रा निवासी परसामीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद