फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट व कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 538 के पास से एक युवक के बैग से गांजा बरामद किया है। बाद में पुलिस को सौंप दिया। असिस्टेंट कमांडेंट सुबीर घोष ने बताया कि पिलर संख्या 538 राजमंदिर कला के पास नेपाल की तरफ से एक युवक बैग लेकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर रोककर तलाशी ली गई तो बैग से दो किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना दिनेश गुप्ता निवासी परासखाड़ थाना कोल्हुई बताया। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोल्हुई पुलिस को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें