महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारतीय सीमा की तरफ से नेपाल सीमा में प्रवेश करते समय यूरिया खाद, बाइक सहित आरोपी को नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।
सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि हरदीडाली बीओपी के जवान गश्त पर निकले। भारत नेपाल के पीलर संख्या 524 के पास मुर्दहिया घाट के पास कुछ लोग मुर्दहिया खाट पर बोरे रखकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर बोरा छोड़ कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया, जिसमें एक आरोपी व एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामबचन यादव निवासी हरदी डाली थाना सोनौली बताया। 32 बोरी यूरिया खाद, एक बाइक बरामद सहित आरोपी को नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया है। संवाद