फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटेलाल की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
जिलाधिकारी के पास फरियाद के लिए पहुंचे बनकटी के छोटेलाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
छोटेलाल की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 112 में 14 मामलों का किया गया निस्तारण
महराजगंज/फरेंदा। बनकटी के बिचउपुर गांव निवासी छोटेलाल ने शनिवार को फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से कहा कि साहब, मेरे घर के सामने सहन की जमीन है। जिस पर गांव के ताकतवर लोग कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। इस शिकायत पर डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायतें आईं, जिनमें से 14 का निस्तारण किया गया।
वहीं, समाधान दिवस पर मथुरानगर निवासी अष्टभुजा वर्मा ने सड़क को शौचालय के रूप में प्रयोग करने की शिकायत की। कस्बे के पूर्व सभासद संजय जायसवाल ने लेखपाल की स्थानीय तैनाती पर विरोध जताया। स्कंद श्रीवास्तव व शैलेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने दीवानी न्यायालय में स्टैंप वेंडर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक मामलों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें। उनका निस्तारण समय से करें। जिन मामलों में टीम गठित करने की जरूरत हो, गठित कर कार्रवाई करें। इस दौरान एसडीएम रामसजीवन मौर्या, सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी, बीएसए आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील में 25 में पांच मामले निस्तारित किए गए। निचलौल में 13 मामलों में से दो निस्तारित हुए। नौतनवां तहसील सभागार में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने जन सुनवाई की। कुल 40 मामले आए, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें