फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुआ निकलने की सूचना पर रेंजर ने वन कर्मियों के साथ गश्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल किनारे बसे गांव सेमरहवा के पास गत दिनों दिख रहे तेंदुआ की सूचना पर रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने वन कर्मियों के साथ गश्त किया और ग्रामीणों से मिलकर जानकारी ली। सेमरहवा गांव से पूरब बंधे के किनारे तेंदुआ पिछले कई दिनों से दिख रहा था। सप्ताह पूर्व जंगल के किनारे चर रही महेंद्र यादव की गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद कई दिनों तक तेंदुआ जंगल के किनारे दिख रहा था। सूचना मिलने पर रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने वन कर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त किया और गांव में जाकर ग्रामीणों से जानकारी लिया और वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें