फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक तरफ सर्वर फेल तो दूसरी तरफ एक्सरे मशीन खराब

विज्ञापन
एक तरफ सर्वर फेल तो दूसरी तरफ एक्सरे मशीन खराब
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए परेशान रहे मरीज, ओपीडी में आए 800 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर में अचानक सर्वर फेल हो गया है, इससे लैब में जांच रिपोर्ट लोगों को नहीं मिल सकी। दूसरी ओर से डिजिटल एक्सरे मशीन भी खराब हो गई। मरीजों को दिन भर परेशान होना पडा। रिपोर्ट लिए बगैर मरीजों को घर चले जाना पड़ा। व्यवस्था को ठीक करने में संबंधित कर्मी जुटे रहे।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 800 मरीज ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टर के कक्ष में इलाज कराने के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ा। डॉक्टर ने मरीजों को जांच लिखी तो पर्चा लेकर मरीज लैब में पहुंचे, यहां जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को इंतजार करना पडा। सर्वर अचानक फेल हो गया, इस वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महदेवा के राजेश ने बताया कि बगैर रिपोर्ट के ही घर जाना पड़ रहा है। दूसरे दिन आकर रिपोर्ट लूंगा। इसी तरह से अन्य लोगों को भी लौटना पड़ा। शांति देवी ने बताया कि जांच भी नहीं हो सकी। निजी लैब में जाकर जांच करानी पड़ेगी। दूसरी ओर डिजिटल एक्सरे मशीन भी अचानक खराब हो गई। मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर जांच कराना पड़ा। सत्यम, सुधेश, रामधारी ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब होने के कारण बाहर जाना पड़ा। मैनुअल मशीन ठीक थी, लेकिन भीड़ के कारण एक्सरे नहीं हो सका। मरीजों ने कहा कि अस्पताल में आए दिन कोई कोई समस्या होती रहती है। डॉक्टर से परामर्श लेने के साथ ही जांच कराने में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कराने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है। मरीजों को समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। जल्दी ही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें