महराजगंज। निचलौल शहर के थाना मार्ग पर सड़क पटरी के किनारे बाइक खड़ी करने की बात पर शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। शनिवार को इस मामले में पीड़ित युवक के तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज किया है।
बेलवा टिकर गांव के पीड़ित सागर मिश्रा ने बताया है कि वह बाइक से निचलौल आए थे। किसी काम के लिए थाना मार्ग के सड़क पटरी पर एक ठेले की दुकान के पास बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी बीच ठेला चलाने वाले मनबढ़ों ने लाठी-डंडोे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी मोनू और फिरोज निवासी महाशय मुहल्ला पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद