घर जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार सहित अनशन।
- फोटो : विनोद गुप्ता
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर तीसरे दिन भी अनशन जारी रखी। पीड़ित सुमन देवी ने बताया की क्षेत्र के हरैया चौराहे पर मकान बनवा कर विसाता व किराना की दुकान चलाती है। रंजिश को लेकर गांव के ही मोलई, धर्मेन्द्र, खरचु व पराग ने दुकान में 30 सितंबर की रात्रि आग लगा दी। किसी तरह बच्चे को कमरे से निकाल कर जान बचाई। थाने से कार्रवाई नहीं हुई। इसकी सूचना एसपी को दी तब मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी तक नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनशन जारी रहेगा।