फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक के साथ अधिकारियों ने की सफाई

सार

महराजगंज में विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में सफाई कर्मचारियों और नागरिकों की सहभागिता रही। जिलेभर में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज। एक दिन, एक घंटा, एक साथ महाअभियान के अंतर्गत विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक सफाई की।जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूरे परिसर में सफाई की। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में 5000 से ज्यादा सीटीयू को चिन्हित कर जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। विधायक सदर ने कहा कि सफाई केवल नगर पालिका या सफाईकर्मियों का काम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी हर नागरिक और हर जनप्रतिनिधि की भी है, जिस तरह हम लोग अपने घर-आंगन को संवारते हैं, उसी तरह जनपद को चमकाना भी सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें