फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिकारियों ने गोद लिए स्कूल, हालात बेहतर होने की उम्मीद

Tue, 06 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों को गोद लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन स्कूलों में आने वाले दिनों में सुविधा बढ़ेगी। अधिकारी यह जानने में जुटे हैं कि जिन स्कूलों को उन्होंने गोद लिया है उनमें क्या दिक्कत है तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों को किन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल बेलहिया को सीडीओ अनुराज जैन ने गोद लिया है। स्कूल में 103 विद्यार्थी नामांकित हैं। स्कूल भवन का प्लास्टर निकल रहा है व टाइल्स तक नहीं लगाया गया है। जंगले व दरवाजे की मरम्मत नितांत आवश्यक है जो अभी तक नहीं हो पाया है। स्कूल तक आने वाले मार्ग पर इंटरलाकिंग नहीं है जिसके कारण वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूल को गोद लिया है तो निश्चित तौर पर सभी समस्याएं शीघ्र समाप्त होंगी।
सदर के कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल को बीएसए ने स्वयं गोद लिया है। प्रधानाध्यापक नर्वदा चंद्र ने बताया कि हल्की वर्षा होने पर स्कूल परिसर में पानी भर जाता। स्कूल में पांच कमरे हैं। बारिश होने पर सभी कमरों में पानी टपकता रहता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में बेहतर सुविधा व पठन पाठन का बेहतर माहौल बच्चों को मिले इसके लिए डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने स्कूल गोद लिए हैं। 14 बिंदुओं पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि गोद लिए स्कूलों का कायाकल्प होगा। शौचालय, पेयजल, सफाई, डेस्क व बेंच, पौध रोपण, रंगाई पुताई आदि कार्य होने हैं। स्कूलों में बेहतर व्यवस्था के साथ शैक्षिक गतिविधि भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें