फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौपाल में अधिकारियों ने सुनी गांव के लोगों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड धानी के ग्राम सभा बेलसड़ और रिठिया परड़ी में ब्लाॅक के अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाई। ग्राम पंचायत बेलसड़ में सचिव दिनेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया गया। ग्राम सचिव दिनेश पासवान ने बताया कि बेलसड़ में कुल 10 मामले आए थे। जिनमें नौ समस्याओं का निस्तारण किया गया। रिठिया परड़ी में सचिव राकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में सभी आठ मामलों का निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों की समस्या में प्रधानमंत्री आवास योजना और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि संबंधी मामले शामिल थे। इस दौरान प्रधान रामदयाल चौहान, महेश कुमार, अनीता यादव, विरेन्द्र, सतीश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें