फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडू-मुगलिन मार्ग खुलने के तीन घंटे के बाद फिर बंद

Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से मलबा हटाने में जुटा नेपाल प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल में पिछले छह दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार को भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग बंद हो गया था। शुक्रवार रात में इस मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ, लेकिन शनिवार की सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन होने से बंद गया। मौके पर पुलिस और सेना के जवान राहत-बचाव में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मुगलिग और काठमांडू मार्ग पर फिर से भूस्खलन से मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। एक किलोमीटर तक जगह-जगह मलबा गिरा है। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। मलबा हटाने का काम चल रहा है। नेपाली प्रशासन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय चितवन के डीएसपी विजयराज पंडित ने बताया कि नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर शुक्रवार की रात यातायात बहाल हो गया था। शनिवार की सुबह भूस्खलन फिर शुरू हुआ है। बारिश के कारण मार्ग से पत्थरों को हटाने में कठिनाई आ रही है। इनमें भारतीय पर्यटक और मालवाहक वाहन फंसे हैं। फंसे वाहनों को बुटवल, पाल्पा और पोखरा के रास्ते काठमांडू भेजा जा रहा है। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को इसी मार्ग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें