फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशक जो अल्लाह के वली है उन्हें कोई खौफ नहीं होता : मौलाना अफरोज

Mon, 18 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला हाड़तोड़वां में स्थित मदरसा जामिया फातिमा निसवां काॅलेज परिसर में ईद-मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौलाना अफरोज आलम मिस्बाही ने कहा कि बेशक जो अल्लाह के वली है, उन्हें ना कोई खौफ होता है और ना ही कोई गम व मलाल। क्योंकि जो अल्लाह का हो जाता है अल्लाह उसका हो जाता है। अल्लाह के औलिया वे लोग हैं जो ईमान और तकवा के पैरोकार हैं और हमेशा इस बात से बाखबर रहते हैं कि अल्लाह उनके हर काम पर नजर रख रहा है। इसलिए वे उसके आदेशों पर ही चलते हैं। इस मौके पर मौलाना दीनुलहुदा, मौलाना कमरुल हुदा, मौलाना वसीम, मौलाना मेराज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना हफीजुर्रहमान व अध्यक्षता मौलाना अलाउद्दीन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें