फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मी पूजा देखने जा रही किशोरी से अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। कोल्हुई थाना क्षेत्र एक गांव में लक्ष्मी पूजा देखने गई एक किशोरी को गांव का ही एक युवक पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी रोते हुए घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में लक्ष्मीपूजा में मूर्ति लगी है। लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे एक लगभग आठ वर्षीया किशोरी लक्ष्मी पूजा देखने जा रही थी। गांव का ही एक युवक अंधेरे का लाभ उठाते हुए किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह किशोरी वहां से भाग कर रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आक्रोशित होकर युवक के घर उलाहना देने गए तो युवक कहीं छुप गया। उसके बाद किशोरी के परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है। सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें