क्षय रोग उपचार केंद्र के रूप में केएमसी मेडिकल काॅलेज में टीबी की जांच सेंटर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हॉस्पिटल में अब टीबी की जांच हो सकेगी। क्षय रोग उपचार केंद्र के रूप में एनटीईपी द्वारा अनुमोदित माइक्रोस्कोपिक प्लस डॉट्स सेंटर का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र आर्या ने किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि ज़िला अस्पताल की तरह अब केएमसी अस्पताल में भी टीबी रोग की दवाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। साथ ही यहां जांच की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीबी की बीमारी लाइलाज नहीं है। नियमित रूप से दवाएं खाकर इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इसी जवह से सरकार ने ‘हारेगा टीबी ,जीतेगा इंडिया’ अभियान चलाया है।
उन्होंने कहा कि इस सेंटर से जांच व दवा के साथ मरीज को पांच सौ रुपये का मासिक पोषण भी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर डाॅ. विवेक, डाॅ. दीपक चतुर्वेदी, हरिशंकर त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, सीईओ डाॅ. एसएम रफीक आदि मौजूद रहे।