फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से 100 रुपये से अधिक का सामान लाने पर अब कस्टम शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सीमावर्ती भारतीय बाजार से घरेलू उपयोग के लिए भंसार शुल्क का भुगतान किए बिना के बिना अब नेपाल से वस्तुएं नहीं लाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

आयातित वस्तुओं की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर भैरहवा भंसार कार्यालय ने 100 रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं पर अनिवार्य रूप से कस्टम शुल्क वसूलने के नियम को सख्ती से लागू कर दिया है। मुख्य चेकपॉइंट बेलाहिया, सीमा बाजार फरेनिया और अन्य छोटे चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सशस्त्र पुलिस बल का कहना है कि सीमा बाजार से 100 रुपये से अधिक का सामान लाने पर सीमा शुल्क देना होगा। सीमा शुल्क कार्यालय ने बताया कि सरकार के निर्देशों और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से पहले कमजोर पड़ चुकी व्यवस्था को फिर से प्रभावी बनाया गया है। भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना ने बताया कि भारत से लौट रहे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर सीमा शुल्क लिया जा रहा है। शुरुआत में जानकारी की कमी के कारण जनता की ओर से शिकायतें आईं लेकिन अब सीमा चौकियों पर माइक लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें