फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित दो लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित दो लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

तहसील सभागार में समीक्षा बैठक
नौतनवां (महराजगंज)। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने कानूनगो एवं लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने साप्ताहिक कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए डिफाल्टर हुए सभी 12 वरासत को 24 घंटे के अंदर निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं बिना किसी सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। तहसीलदार ने बताया कि समीक्षा बैठक में ऑनलाइन वरासत, स्वामित्व योजना, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, आय, जाति, निवास, कृषि, आवास, वृक्षारोपण, कुम्हारी कला आवंटन आदि से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर लेखपालों की कार्य प्रगति की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 12 वरासत डिफाल्टर घोषित किए गए हैं। इसके 24 घंटे के अंदर निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। यदि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि बैठक में महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर बल देने को कहा गया। वहीं बिना किसी सूचना के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे लेखपाल अनिल कुमार एवं दीपचंद से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कानूनगो शिव शंकर चौबे, शिवराज गुप्ता, लेखपाल अनुराग कुमार, श्रीराम गुप्ता, विक्की साहनी, विनोद कुमार पटेल, कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें