फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास खाली नहीं करने पर डॉक्टर को नोटिस

Sun, 22 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने उप कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. अंग्रेश सिंह को सरकारी आवास खाली न करने पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लंबे समय से आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद आवास पर अनधिकृत रूप से काबिज रहने के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. अंग्रेश सिंह की तैनाती पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में थी। उस दौरान उन्हें विभाग की ओर से सरकारी आवास उपलब्ध कराया गया था, जिसमें वह निवास कर रहे थे। बाद में उनका स्थानांतरण अन्य जगह पर कर दिया गया, लेकिन स्थानांतरण के कई माह बीत जाने के बावजूद उन्होंने अब तक आवास खाली नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें