फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीडीपीओ को नोटिस मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को एक्सपायर्ड डेट का बेसन का पैकेट वितरण किए जाने के मामले में डीडीओ दुर्गेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस मामले में सीडीपीओ मिठौरा राजेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार, मिठौरा ब्लॉक के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो बेसन वितरित किया गया था वह एक्सपायर हो चुकी थी। जब मामला विभागीय स्तर पर सामने आया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने इसकी जांच कराई और प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सीडीपीओ मिठौरा राजेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है क्योंकि यह पोषण योजना से जुड़ी गर्भवती, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य से सीधा संबंध रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें