फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानों को कारण बताओ नोटिस, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रधानों को कारण बताओ नोटिस, सचिव निलंबित
विज्ञापन

विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में डीएम ने की कार्रवाई
परफार्मेंस ग्रांट के गांव छितही बुजुर्ग व निचलौल ब्लॉक के कैमी ग्राम पंचायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर धन के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने छितही बुजुर्ग व कैमी के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला विकास अधिकारी ने छितही बुजुर्ग के सचिव अखिलेश द्विवेदी को निलंबित कर दिया है, वहीं कैमी के सचिव राजीव रामचंद्रन को भी नोटिस जारी किया है।
फरेंदा ब्लॉक के परफार्मेंस ग्रांट के गांव छितही बुजुर्ग के ग्रामीण की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को विकास कार्यों की जांच सौंपी थी। जांच में धन के दुरुपयोग के साथ लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, प्रधान व सचिव की भूमिका ठीक नहीं पाई गई। वहीं निचलौल ब्लॉक के ग्राम कैमी की शिकायत की जांच जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से कराई। उसमें भी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने छितही बुजुर्ग की प्रधान सुंदरी सिंह व कैमी की प्रधान सुनीता को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही छितही बुजुर्ग के सचिव को निलंबित करने व कैमी के सचिव को नोटिस जारी करने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
जेई पर होगी कार्रवाई, अन्य जिम्मेदार भी देंगे स्पष्टीकरण
छितही बुजुर्ग में धन के दुरुपयोग के मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुग्रीव प्रसाद के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। गांव के नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी व सहायक अभियंता जलनिगम को भी स्पष्टीकरण देना होगा। कैमी में रोजगार सेवक व मेठ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपायुुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। शेष के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें