खनुआ। वियनिमित क्षेत्र नौतनवा व सोनौली में ऐसे मकान मालिकों जो आवासीय नक्शा लेकर या बिना नक्शे के मकान का व्यवसायिक उपयोग कर रहे 18 ऐसे लोगों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने को निर्देशित किया गया है। विनियमित विभाग के जेई आलोक रंजन ने बताया कि शनिवार को सोनौली नगर पंचायत में मकान मालिक सीताराम,लावीराम सहित 11 और नौतनवां में 7 लोगों को नोटिस देकर 15 दिवस में वियनिमित कार्यालय नौतनवा में स्पष्टीकरण देना को कहा गया है। यदि 15 दिवस तक नहीं स्पष्टीकरण देने की दशा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद