फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, व्यापार, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली, नगर पंचायत व परिषद से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। व्यापार, विद्युत द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। नगर पालिका व पंचायतों को निर्देश दिया कि अपनी आय के स्रोत को बढाए जिससे नगर परिषद व पंचायतों में विकास की गति को बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आईजीआरएस निस्तारण मे गुणवत्ता का पालन अवश्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें