गाटा फीडिंग में शिथिलता पर दो के खिलाफ नोटिस जारी
महराजगंज। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में चिह्नित किसानों के सापेक्ष कम किसानों के हुए गाटा फीडिंग को देखते हुए जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व मिल के अध्यासी को नोटिस जारी की है। साथ ही निर्देशित किया है कि वे 30 दिसंबर तक फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने संबंधी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि चिह्नित 5000 किसानों के सापेक्ष महज 3900 किसानों का ही गाटा फीडिंग कराया गया है।