फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना वजह विवेचना लंबित रखने वालों की खैर नहीं

Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में बैठक करते एसपी डॉ.कौस्तुभ।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। बिना वजह विवेचना को लंबित रखने वाले विवेचकों की खैर नहीं होगी। विवेचना को त्वरित रूप से पूरा करते हुए विवेचक अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन करें। इसमें शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ये निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में अर्दली रूम करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान अपराध की प्रकृति के अनुरुप सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया जाए। इससे न्यायालय की ओर से किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं प्रकट की जाएगी और न ही अभियुक्तों को किसी भी प्रकार का लाभ मिल सकेगा । छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का समाधान व थाना दिवस के माध्यम से करने को कहा। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सभी थाना प्रभारी के अतिरिक्त समस्त विवेचक आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें