फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमों की परवाह नहीं...जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत ऑफिसर कालोनी के ठीक सामने एक बाइक पर पांच लोग बैठ कर जाते हुए।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यातायात पखवाड़े में ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर में वाहन से आने-जाने वाले लोग नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं दिखे। रविवार को शहर में काॅलेज रोड से लेकर फरेंदा रोड तक नियमों की अनदेखी करते वाहन चालक दिखे।
रविवार को शहर में यातायात पुलिस नियम कानून का पाठ पढ़ा रही थी, दूसरी नियमों को उल्लंघन हो रहा था। नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन चालक ओवरलोड गाड़ियां दौड़ाते मिले। बाइकों पर ट्रिपलिंग दिखी। हेलमेट तो कुछ ही लोग लगाए थे।
विज्ञापन

अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव कहते हैं कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों को नहीं तोड़ें। हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को अपनी आदत में शामिल करें। बालिग होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही किशोरों के हाथों में वाहनों की चाभी सौंपे।
विज्ञापन

-
नियम का पालन नहीं करने पर चालान किया जाता है। शहर में भ्रमण कर प्रत्येक दिन नियम का पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। हेलमेट लगाने की अपील की जाती है।
अरुणेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें