फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भाजपा नेता की गाड़ी नगर चौकी के पीछे रैन बसेरे में खड़ी। संवाद
विज्ञापन
अर्जित संपत्तियों की जांच भी शुरू
विज्ञापन

कार पुलिस के कब्जे में, चार बैंक खाते सीज
महराजगंज। हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी हो गया है। आरोपी पूर्व भाजपा नेता को सुपुर्दगी लेने वाले एक व्यक्ति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा आरोपी की संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। बता दें उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें लगी हैं।
आरोपी राही मासूम रजा पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उसकी कार कब्जे में ले ली है। इसके अलावा उसके चार बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है। उसके आय के प्रमुख स्रोतों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। बताते हैं कि वह सूद पर रकम देने का धंधा करता था।
विज्ञापन


एक माह पहले फोन करने वालों से भी पूछताछ

आरोपी के पास जिन लोगों ने एक माह पहले फोन किया था, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। किन लोगों ने कितनी बार फोन किया, इसके बारे में भी पता लगाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

-
कुछ पूर्व जिलाध्यक्षों से आरोपी के हैं करीबी रिश्ते
पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की पार्टी में गहरी पैठ बताई जा रही है। सोशल मीडिया में ऐसे फोटो हैं, इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ पूर्व जिलाध्यक्षों से आरोपी का बेहद करीबी रिश्ते हैं। अब मामला सामने आने पर सभी किनारा कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आरोपी शासकीय अधिवक्ता बनने के लिए फाइल तैयार कर लखनऊ भेजवाया था। इसकी भनक एक विधायक को लगी तो वह उन्होंने उसकी हरकतों के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया।



पूरे प्रकरण में विशेष गंभीरता बरती जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उस पर शिकंजा कसने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रहीं हैं।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें