छात्रवृत्ति के डाटा सत्यापन के लिए अधिकारी नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छात्रवृत्ति के डाटा का रैंडम आधार पर सत्यापन के लिए जिले में कुल 16 अधिकारियों को तैनात किया गया है। वे विद्यालयों में जा कर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की स्थिति को देखेंगे तथा उनसे जुड़े विवरण को प्रारूप में दर्ज करेंगे।
सदर ब्लॉक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। सिसवा ब्लॉक में परियोजना अधिकारी नेडा, घुघली ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बृजमनगंज ब्लॉक में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सहायक निबंधक सहकारिता, परतावल में जिला युवा कल्याण एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सत्यापन करेंगे।
निचलौल में जिला पंचायत राज अधिकारी, धानी में सदर तहसीलदार, नौतनवा में जिला प्रोवेशन अधिकारी, पनियरा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मिठौरा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा फरेंदा में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यापन की जिम्मेदारी संभालेंगे।