फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महोत्सव की जिम्मेदारी के लिए नोडल-सह नोडल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव का आगाज 31 अक्तूबर को पीजी काॅलेज ग्राउंड पर होगा। व्यवस्था में किसी तरह की त्रुटि न होने पाए और सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ हो इसके लिए नोडल व सहनोडल व सहायकों के नाम तय किए गए हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मंच व्यवस्था, कलाकार, पास, चिकित्सा, सांस्कृतिक आयोजन, प्रदर्शनी ,खेल, पुस्तक प्रदर्शनी, विज्ञान विभागीय स्टाल की जिम्मेदारी सीडीओ अनुराग जैन को दी गई है। एडीम डाॅ. प्रशांत कुमार को सफाई, भोजन, जलपान, बैरीकेडिंग, कैंप, मेला, बाजार, झूला, सूचना, वीआईपी, चित्र गैलरी की जिम्मेदारी निभाएंगे। एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल के हवाले स्मारिक, शिल्पग्राम, चित्र गैलरी, फूड कोर्ट का दायित्व निभाएंगे। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ के हवाले आवागमन, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डीआईओएस, बीएसए, सूचना अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाजकल्याण, एसडीएम, तहसीलदार, डीपीआरओ, एआरटीओ, एआर कोआपरेटिव, सीएमओ सहित अन्य को सह नोडल व सहायक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें