फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं... कौन करे उपचार

Fri, 21 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां सीएचसी पर प्रतीक्षा करते मरीज।
विज्ञापन
नौतनवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार हो गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन इसे संचालित करने वाला कोई नहीं है। इससे मरीज परेशान हैं। बाहर मोटी रकम खर्च कर जांच और उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पड़ताल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा के मुख्य द्वार पर सजीदुन निशा, रुबीना, फरीदा, असरून निशा, पार्वती और चंद्रावती फर्श पर बैठी थीं। उन्होंने बताया कि ब्लड जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहीं हैं, उसके बाद चिकित्सक के परामर्श से दवा लेंगी।
बृहस्पतिवार 11:40 बजे जनरल वार्ड में श्रेयांस मिश्रा 4 वर्ष, पूजा यादव 18 व नजमा 21 वर्ष बेड पर मिले इन्हें दवा लगा हुआ था। बताया कि उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या थी। चिकित्सक कक्ष के सामने मरीजों की भीड़ जुटी थी लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। डॉ. राजीव शर्मा मरीज देख रहे थे। दंत चिकित्सक ब्यूटी मरीज सृजना के दांत का इलाज कर रही थीं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट राजेश वर्मा औषधि केंद्र पर दवा वितरित कर रहे थे। 11:55 बजे पैथॉलोजी में लैब टेक्नीशियन जितेंद्र शर्मा सेवतरी गांव से आई पार्वती का ब्लड जांच कर रहे थे। वार्ड ब्वाय महेंद्र पर्ची काट रहे थे। गेट पर मिलीं अनीता ने बताया कि पेट में दर्द है, इलाज कराने आई हूं। अल्ट्रासाउंड न होने से बाहर से जांच कराने जा रही हूं। बेंच पर बैठीं शबनम ने बताया कि महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया।

इन स्टाफ की है तैनाती
अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. राजीव शर्मा, दंत चिकित्सक ब्यूटी पांडेय की तैनाती है। इनके अलावा डेंटल हाइजिनिंग पूनम सिंह, फार्मासिस्ट राजेश वर्मा, एलटी जितेंद्र शर्मा और तरुण तिवारी, स्टाफ नर्स अमीषा व प्रेम लता हैं। वार्ड ब्वाय महेंद्र, वार्ड आया रंभा, एसटीएस संदीप, एसटीएलएस राघवेंद्र त्रिपाठी, डार्क रुम सहायक सुधीर की तैनाती है।


विशेषज्ञों की नहीं है अस्पताल में तैनाती
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित राव गौतम ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, ऑप्टोमेटिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन आदि की तैनाती नहीं है। सफाई कर्मी नहीं हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं है। रोजाना 130 मरीज आते हैं। आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। इस समय सबसे अधिक उल्टी दस्त, पेट दर्द, बुखार आदि के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें